एत्मादपुर मे ई-पंजीकरण प्रणाली के विरोध में
अधिवक्ताओं का अधिवक्ताओं का धरना छठें दिन भी जारी
एत्मादपुर, आगरा (राहुल कृलश्रेष्ठ) तहसील एत्मादपुर में ई-पंजीकरण प्रणाली के विरोध में अधिवक्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना और हड़ताल लगातार छठे दिन भी जारी रहा। वकीलों के इस आंदोलन को अब राजनीतिक और सामाजिक समर्थन मिलने लगा है। अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर अड़े अधिवक्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह से मुलाकात कर उन्हें मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
धरने के छठवें दिन अधिवक्ताओं को समर्थन देने नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर सुरेश कुशवाहा पहुंचे। वकीलों को संबोधित करते हुए उन्होंने तीखे तेवर दिखाए और कहा, “आने वाले 2027 के चुनावों में इस निरंकुश सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।“ उन्होंने वकीलों के इस संघर्ष को जायज ठहराते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। धरना प्रदर्शन में हिस्सा लेने पहुंचे दिव्यांग यूनियन के आर्टिस्ट श्यामू झा ने भी वकीलों को संबोधित किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “धीरे-धीरे अब सबका नंबर आना है।
मोदी जी अपने मन की बात तो टीवी और रेडियो पर कह देते हैं, लेकिन धरातल पर गरीब, किसान, मजदूर और वकीलों की जायज बातों और उनकी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है।“ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बघेल समेत अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि जब तक सरकार ई-पंजीकरण प्रणाली को पूरी तरह वापस नहीं लेती, तब तक उनका यह अनिश्चितकालीन धरना और कार्य बहिष्कार इसी तरह जारी रहेगा।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बघेल एडवोकेट, ठाकुर दलबीर सिंह एडवोकेट, भगवान सिंह एडवोकेट, पुष्पेंद्रदेव एडवोकेट, दिनेश धाकरे एडवोकेट, जी. एल. बघेल एडवोकेट, सचिन बघेल एडवोकेट, संजय बघेल एडवोकेट, राज दीपक राठौर एडवोकेट, केपी सिंह सिकरवार एडवोकेट, स्वप्निल कुमार एडवोकेट, कुलदीप त्यागी एडवोकेट, धनपाल सिंह माहौर एडवोकेट, विवेक जैन एडवोकेट, रविंद्र सिंह पाल एडवोकेट, प्यारे लाल यादव एडवोकेट और पंडित श्याम सुंदर दीक्षित एडवोकेट मौजूद रहे। इसके साथ ही दस्तावेज लेखकों में विश्वनाथ सिंह सिकरवार, परवेज नूरी, सचिन गुप्ता आदि ने भी उपस्थित रहकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।













Post a Comment
0 Comments