Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बंचा लीजिये कप्तान साहब! मार डालेंगे ससुराल वाले



बंचा लीजिये कप्तान साहब!
मार डालेंगे ससुराल वाले

बस्ती, 28 जून।
मुण्डेरवां थाना क्षेत्र की जमोहरा गांव निवासी फरहत जहां (24) पुत्री मकसूद आलम ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर अपनी जांन बचांने की गुहार लगाई है। शिकायती पत्र मे कहा गया है कि उसका इसी गांव के कमरूद््दीन के बेटे मो. कैफ से सात आठ साल से प्रेम सम्बन्ध था। वादे के अनुसार वह शादी से इनकार करने लगा तो वह 28 जनवरी को थाने पर गई। इसकी जानकारी मो. कैफ और उसके परिवार को हुई तो रेप के मुकदमे से बंचने के लिये कोर्ट मैरिज के लिये राजी हुये। 10 जून को कोर्ट मैरिज हुआ। लेकिन मो. कैफ उसे घर ने ले जा रहा था। दो दिन बाद वह रोजगार के सिलसिले मे नेपाल चला गया। फरहत जहां का कहना है कि वह 28 जून को जिद करके अपने ससुराल चली गई। इससे मो. कैफ के धर वाले आगबबूला हो गये। 


उसके भाई मो. सैफ, मो. फैज, बहन रेशमा, सायबा और मां हुमैरा खातून ने उसे बुरी तरह मारा पीटा। मामला एक ही गांव का है इसलिये जानकारी होने पर फरहत जहां के परिवार वाले भी मौके पर पहुंचे, देखा मो. कैफ के घर वाले ईंट पत्थर लेकर खड़े थे, डर के मारे कोई घर के अंदर नही गया। पिता मकसूद आलम ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दो पुलिसकर्मियों ने दोनो पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया और चौकी पर जाने को कहा। 


पुलिस के जाने के बाद फरहत जहां को मो. कैफ के परिवार वालों ने फिर से बुरी तरह मारा पीटा। वह बेहोश गई। मारपीट का वीडियो भी साक्ष्य के रूप मे मौजूद है। फरहत जहां का कहना है कि उसकी जान का खतरा है। रेप के मुकदमे से बंचाने के लिये मो. कैफ के परिवार ने एक गंभी साजिश रची और कोर्ट मैरिज करवा दिया। फरहत जहां से पुलिस अधीक्षक से जांन बचाने और सुसगंत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की मांग किया है।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad