Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती मे डियूटी के दौरान एसआई की तबियत बिगड़ी, मौत



बस्ती मे डियूटी के दौरान एसआई की तबियत बिगड़ी, मौत
बस्ती, 21 जून।
पुरानी बस्ती थाने में तैनात एसआई अमरनाथ सिंह यादव की शनिवार को ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह 23 मार्च 2026 से थाना पुरानी बस्ती में तैनात थे। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, पीआरवी-9525 पर सूचना मिली कि पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग के पास ड्यूटी के दौरान उपनिरीक्षक अमरनाथ सिंह यादव की तबीयत अचानक खराब हो गई है। सूचना मिलते ही पीआरवी और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। 


वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अमरनाथ (57) 1989 बैच के उपनिरीक्षक थे और गाजीपुर जिले के बडेसर थाना क्षेत्र के चकपतुल गांव के रहने वाले थे। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। उनके निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad