Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जंतर मंतर पर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर अंड़ी काकरोच जनता पार्टी



जंतर मंतर पर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर अंड़ी काकरोच जनता पार्टी
नेशनल डेस्कः
नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है। सीजेपी को शाम 5 बजे तक ही प्रदर्शन की अनुमति थी लेकिन फाउंडर अभिजीत दीपके समेत सैकड़ों प्रदर्शनकारी अभी भी वहां मौजूद हैं। प्रदर्शनकारियों ने थाली बजाकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के विरोध में गो-प्रधान-गो के नारे लगाए। 



वहीं समय पूरा होने के बाद पहुंची दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से जाने के लिए कहा और उनसे थाली छीनने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन का समय बढ़ाने की परमिशन नहीं दी गई है। जबकि प्रदर्शनकारी एजुकेशन मिनिस्टर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे तक डंटे रहने की बात कह रहे हैं। सीजेपी ने स्टेज पर नीट पेपर लीक के बाद सुसाइड करने वाले स्टूडेंट्स के पोस्टर भी लगाए हैं। यह दिल्ली के जंतर-मंतर पर काकरोच जनता पार्टी का दूसरा प्रदर्शन है। दीपके ने कहा- अगर थाली पीटने से कोरोना खत्म हो सकता है, तो शिक्षा मंत्री को हटाने के लिए भी थाली पीटनी चाहिए। लाठीचार्ज हो या गिरफ्तारी, वे प्रधान के इस्तीफे तक यहां से नहीं हटेंगे। उन्होंने जेल भरने की भी अपील की है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad