जनपद न्यायालय सभागार मे लगी
योग की कक्षा, विजय कुमार बने शिक्षक
बस्ती 21 जून। उ.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश, बस्ती शमसुल हक के मार्गदर्शन में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय के केन्द्रीय सभागार में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक विजय कुमार ने उपस्थित लोगों से योगाभ्यास कराया। उक्त योग शिविर में पीठासीन अधिकारी, भूमि अर्जन पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन प्राधिकरण, बस्ती बाबू राम, पीठासीन अधिकारी, एम.ए.सी.टी. रिजवानुल हक, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष राकेश कुमार शुक्ला सहित अन्य न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
योग शिविर की समाप्ति के उपरान्त योग प्रशिक्षक विजय कुमार को जनपद न्यायाधीश द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जनपद न्यायाधीश ने उक्त अवसर सभी को योग दिवस की शुभकामनाएँ दी तथा प्रतिदिन योग करने एवं स्वस्थ रहने हेतु प्रेरित किया गया। इसह कड़ी मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के तत्वाधान में जिला कारागार, बस्ती, वृद्धाश्रम बनकटा एवं राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह (किशोर), पचपेड़िया मार्ग, बस्ती में भी योग शिविर का आयोजन हुआ।













Post a Comment
0 Comments