Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जनगणना मे लापरवाही, 29 के खिलाफ एफआईआर की तैयारी



जनगणना मे लापरवाही, 29 के खिलाफ एफआईआर की तैयारी
गौतमबुद्ध नगर संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)।
देशव्यापी जनगणना-2027 के कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाया है। प्राधिकरण ने जनगणना ड्यूटी ग्रहण करने से इनकार करने और सरकारी कार्य में सहयोग न करने के आरोप में 29 प्रगणकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 


इस संबंध में प्राधिकरण के अधिकारी ने डीसीपी नोएडा को पत्र भेजकर कानूनी कार्रवाई की संस्तुति की है। दरअसल, जनगणना 2027 का कार्य चल रहा है। करीब 3000 कर्मचारियों को प्रगणक के रूप में कार्य आवंटित किया गया है, जिनमें से 29 कर्मचारी ऐसे हैं, जिन्होंने समय बीत जाने के बाद भी कार्यभार ग्रहण नहीं किया है‌। इनसे मोबाइल पर संपर्क कर व्हाट्सएप पर ड्यूटी भेज दी गई है, लेकिन इन लोगों ने ड्यूटी संबंधित दस्तावेज लेने से मना कर दिया। जिन 29 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।


उनमें सीमा देवी, प्रदीप कुमार, प्रीति शर्मा, आर्य, वंदना सिंह, जीके बाबू, सिंह, शशि, अमिता सिंह, प्रीति सिंह, मनीषा मथुरिया, प्रमोद सिंह, किशोरी, सिंह, तोमर, वंदना, ममता, दुरदाना, नीतू, प्रदीप शर्मा, गुलाब सिंह, ललिता, दुर्गा शुक्ला, धन देवी, कमल सिंह चौधरी, राजेश कुमार और किशोरी सिंह शामिल है। इनके खिलाफ जल्द एफआईआर दर्ज हो जाएगी। चार्ज अधिकारी ने कहा है कि जिन प्रागणकों ने अभी तक जनगणना का कार्य शुरू नहीं किया है, वे शीघ्र ड्यूटी रिसीव कर जनगणना कार्य पूर्ण करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई होगी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad