Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बेटे ने बाप पर कुल्हाड़ी से किया ताबडतोड़ हमला, मौत



बेटे ने बाप पर कुल्हाड़ी से किया ताबडतोड़ हमला, मौत
गोरखपुर, उ.प्र.।
जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद नौका टोला में 25 वर्षीय कलयुगी बेटे गोलू कन्नौजिया ने सो रहे 55 वर्षीय अपने पिता ब्रम्हदेव कन्नौजिया पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ 12 बार हमला कर उनकी निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी छत पर चढ़कर चिल्लाने लगा कि उसने पिता को मार डाला है। 



यह वारदात बुधवार (17 जून 2026) देर रात करीब 2 बजे की है। आरोपी अपनी शादी न होने के कारण तनाव में था। करीब दो महीने पहले ही उसकी मां का भी निधन हो गया था। पुलिस के मुताबिक, जंगल अयोध्या प्रसाद गांव निवासी ब्रह्मदेव कनौजिया बुधवार रात भोजन करने के बाद घर के बाहर खाट पर सोने चला गया। रात करीब ढाई बजे कनौजिया के छोटे बेटे गोलू ने एक कुल्हाड़ी से अपने पिता पर कई बार वार किए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 


पुलिस को रात करीब 3 बजे घटना की सूचना मिली। ग्रामीणों ने बताया कि गोलू के एक महिला के साथ संबंध थे, उसका विवाह किसी और से हो गया था, जिसे लेकर गोलू व्यथित था। उन्होंने बताया कि हाल के वर्षों में उसका व्यवहार आक्रामक हो गया था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गोलू पिछले 7-8 वर्षों से मानसिक रोग से ग्रस्त था और उसका इलाज कराया जा रहा था। फिलहाल आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस सभी कोण से मामले की जांच कर रही है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad