Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती मे पेड़ से लटकती मिली अधेड़ की लाश, हत्या की आशंका



बस्ती मे पेड़ से लटकती मिली अधेड़ की लाश, हत्या की आशंका
बस्ती, 19 जून।
दुबौलिया थाना क्षेत्र के मसहा गांव निवासी त्रिभुवन यादव (50) का शव दुधाधारी गांव के पास बागीचे मे पेड़ से लटका मिला। सुबह बाग की ओर निकले ग्रामीणों ने शव देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। दुबौलिया पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा तदनुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी। घटना को लेकर इलाके मे तरह तरह की चर्चायें हो रही हैं। पुलिस सभी विन्दुओं पर जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad