Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

10 हजार रूपये रिश्वत लेते हुये लेखपाल गिरफ्तार

10 हजार रूपये रिश्वत लेते हुये लेखपाल गिरफ्तार
यूपी डेस्कः
यूपी मे रिश्वतखोरी लाइलाज बीमारी हो गई है। आये दिन घूसखोर पकड़े जा रहे हैं, उनके खिलाफ कार्यवाही भी हो रही है लेकिन ऊपरी आमदनी का लालच कर्मचारियों को बार बार विवश करता है। ताजा मामला शाहजहांपुर का है जहां एंटी करप्शन की टीम ने राजस्व विभाग के लेखपाल को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।


गिरफ्तार लेखपाल का नाम योगेश कुमार तिवारी है, जो खेत की नाप करने के नाम पर एक किसान से 10 हजार रिश्वत ले रहा था। एंटी करप्शन की टीम ने थाना सदर बाजार में रिश्वत लेते पकड़े गए लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायत मिली थी कि सदर तहसील में तैनात लेखपाल योगेश कुमार तिवारी एक किसान से खेत की नाप करने के नाम पर दस हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। 


बुधवार को जैसे ही लेखपाल ने बाईपास पर किसान शाकिर अली से रिश्वत की रकम हाथ में पकड़ी, वैसे ही एंटी करप्शन की टीम ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा। रिश्वतखोर लेखपाल को कटरा थाने ले जाया गया जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस कार्रवाई से पूरे राजस्व विभाग में हड़कंप मचा रहा।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad