Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

एण्टी करप्शन टीम ने घूसखोर दरोगा को दबोचा, 20 हजार बरामद

एण्टी करप्शन टीम ने घूसखोर दरोगा को दबोचा, 20 हजार बरामद
यूपी डेस्कः
एंटी करप्शन टीम ने मेरठ के गंगानगर थाने में तैनात वरिष्ठ उप-निरीक्षक प्रकाश चंद को 20,000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस बारे में एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि 1993 बैच के दरोगा दरोगा प्रकाश चंद के पास गंगानगर थाने में दर्ज एक मुकदमे की विवेचना थी।


आरोप है कि दरोगा ने केस से नाम बाहर निकालने और मामले को रफा-दफा करने के एवज में भारी-भरकम रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने इसकी लिखित शिकायत मेरठ एंटी करप्शन टीम से कर दी। जांच के बाद एंटी करप्शन टीम ने दरोगा को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। तय रणनीति के तहत जैसे ही शिकायतकर्ता ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 20,000 रूपये दरोगा प्रकाश चंद को थमाए, वैसे ही आसपास सादे कपड़ों में मुस्तैद एंटी करप्शन टीम ने दरोगा को पकड़ लिया।


टीम ने दरोगा के हाथ धुलवाए तो केमिकल के कारण उनका रंग लाल हो गया, जिससे मौके पर ही रिश्वत की पुष्टि हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि आरोपी दरोगा प्रकाश चंद के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत थाना सिविल लाइंस में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि आरोपी दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इसके साथ ही विभागीय स्तर पर भी कड़ी दंडात्मक कार्रवाई के लिए आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad