Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गौर पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया, रेलवे ट्रैक के किनारे मिली थी सत्यम सिंह की लाश

गौर पुलिस ने दो हत्यारोपियों को
गिरफ्तार किया, रेलवे ट्रैक के किनारे मिली थी सत्यम सिंह की लाश

बस्ती, 02 जुलाई।
गौर थाने की पुलिस ने सत्यम सिंह हत्याकांड का खुलासा करते हुए प्रेमनाथ सिंह उर्फ काका (निवासी महुआडाबर) और नयन ज्योति सरकार उर्फ माइकल (निवासी अमरुतहिया, शक्तिनगर बभनान) को बुधवार को रामापुर तिराहे के पास जय मां लक्ष्मी किराना स्टोर के निकट से गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया। 


पुलिस के अनुसार, मृतक सत्यम सिंह की मां ने तहरीर में बताया था कि 24 जून की सुबह करीब छह बजे प्रेमनाथ सिंह उनके 20 वर्षीय बेटे सत्यम को घर से अपने साथ ले गया था। बाद में बभनान में नयन ज्योति सरकार भी सत्यम के साथ दिखा। देर शाम तक सत्यम के घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। प्रेमनाथ से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह सत्यम को रेलवे लाइन के किनारे एक पोखरे के पास छोड़कर आया है। अगले दिन 25 जून को परिजन दोनों आरोपियों के साथ दोबारा तलाश करने पहुंचे। इसी दौरान रेलवे लाइन के किनारे पोखरे के पास सत्यम का शव बरामद हुआ। इसके बाद मृतक की मां ने दोनों आरोपियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष गौर अतुल अंजान ने कहा पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad