Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

तेज रफ्तार सेन्ट जेवियर स्कूल की बस ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, 10 फिट दूर जा गिरा स्कूटी सवार युवक

तेज रफ्तार सेन्ट जेवियर स्कूल की बस ने स्कूटी सवार
को मारी टक्कर, 10 फिट दूर जा गिरा स्कूटी सवार युवक

बस्ती, 02 जुलाई।
तेज गति से आ रही सेन्ट जेवियर स्कूल की बस यूपी 51 ए.टी. 0477 ने सुबाष चौक पर स्कूटी यूपी 51 एबी 6221 पर सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। स्कूटी सवार 10 फिट दूर जा गिरा। उसके हाथ, पैर, मुंह मे चोटें आईं हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि भीड़भाड़ वाले चौराहे पर भी स्कूल बस की गति काफी तेज थी, जैसे लग रहा था कि वह हाइवे पर चल रही हो। 


घायल व्यक्ति मालवीय रोड स्थित अठदमा नर्सरी मे काम करता है। घटना के बाद मौके पर लोग इकट्ठा हो गये। यातायात सिपाही ने बस चालक से घायल को इलाज के लिये कुछ पैसे देने को कहा लेकिन वह ऐंठन दिखाते हुये चला गया। आपको बता दें आीटीओ की तमाम सख्ती के बावजूद अन्ट्रेन्ड लोगों के हाथों में स्कूल बस की स्टेयरिंग दी जा रही है। गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल पर बात करते हुये, चौराहों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाते हुये चालकों को कभी देखा जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad