Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दिल्ली मे राजनीतिक हलचल बढ़ी, राहुल प्रियंका समेत कई सांसद हिरासत मे

दिल्ली मे राजनीतिक हलचल बढ़ी,
राहुल प्रियंका समेत कई सांसद हिरासत मे
नेशनल डेस्कः राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर है। यहां राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम विपक्षी सांसदों को पुलिस ने बैरिकेडिंग करते हुये हिरासत मे लिया है। सभी को प्रदर्शन स्थल से बसों में भरकर कहीं दूर ले जाया गया है। आपको बता दें संसद से चुनाव आयोग तक इंडिया ब्लाक के सांसदों ने मार्च निकाला था। 


मार्च का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी ने कहा एक्चुअली ये बात नही कर सकते हैं। रियलिटी देश के सामने है। ये राजनीतिक लड़ाई नही है, यह संविधान और लोकतंत्र बंचाने की लड़ाई है। वन मैन वन वोट की लड़ाई है। फाइनली हमे प्योर वोटर लिस्ट चाहिये। उल्लेखनीय है जब से मानसून सत्र की शुरूआत हुई है तभी से एसआईआर के खिलाफ मकर द्वारा पर लगातार वोट चोरी का आरोप लगाते हुये विपक्ष वोट चोरी का आरोप लगा रहा है। वहीं प्रियंका गांधी ने कहा ये सब कायर हैं। ये सब डरे हुये हैं। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad