Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सैलानियों के लिए पूरी तरह 15 अगस्त तक बंद रहेगा लालकिला

सैलानियों के लिए पूरी तरह 15 अगस्त तक बंद रहेगा लालकिला
दिल्ली, एनसीआर संवाददाता (ओपी श्रीवास्तव)।
यदि आप दिल्ली का लालकिला देखने की तैयारी कर रहे हैं तो रूकिये, यह आपके लिए यह बेहद जरूरी अपडेट है। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ समारोह की भव्य तैयारियों और सुरक्षा इंतजामों के मद्देनजर लाल किला परिसर को 15 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक पूरे एक महीने के लिए आम जनता और सैलानियों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है।


भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को देखते हुए यह आदेश जारी किया है। 9 जुलाई को जारी आदेश में कहा गया है प्राचीन स्मारक एवं पुरातात्विक स्थल तथा अवशेष नियम, 1959 के नियम-5 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निर्देश दिया जाता है कि लाल किला 15 जुलाई 2026 से 15 अगस्त 2026 तक स्वतंत्रता दिवस समारोह समाप्त होने तक आम जनता और पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। एएसआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि स्वतंत्रता दिवस से पहले हर वर्ष इस तरह का आदेश जारी किया जाता है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad