Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा बुलडोजर, बगैर मानचित्र बने हैं 38 भवन

जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा बुलडोजर, बगैर मानचित्र बने हैं 38 भवन
यूपी डेस्कः
करीब 250 एकड़ मे फैले आज़म खान की जौहर यूनिवर्सिटी को बुलडोजर से ध्वस्त किया जायेगा। रामपुर विकास प्राधिकरण ने ध्वस्तीकरण का आदेश जारी कर दिया है। प्राधिकरण ने 40 मे 38 भवनों को गिराने का आदेश दिया है जिनका नक्शा नही स्वीकृत कराया गया है। योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। 


इस यूनिवर्सिटी के चांसलर सपा के सीनियर नेता आजम खान अभी जेल में बंद हैं। रामपुर के डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी की इमारत बिना अनुमति के बनाई गई थी. नोटिस भेजी गई थी. लिखित जवाब दिया है. आज सुनवाई भी हुई। सारी कार्रवाई संपन्न होने के बाद पता चला कि जौहर यूनिवर्सिटी में 40 भवनों का निर्माण किया गया है जिसमें से मात्र दो का मानचित्र स्वीकृत है। शेष 38 भवन बिना मानचित्र के बनाए गए हैं। उन्हें अवैध निर्माण माना गया और आज ध्वस्तीकरण का आदेश पारित कर दिया गया।


डीएम आगे ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी जहां बनी है वो क्षेत्र 2024 के बाद से रामपुर विकास प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र में आया है। उससे पहले जिला पंचायत के अधिकार में था। पूरे परिसर में सिर्फ दो भवनों का मानचित्र जिला पंचायत से स्वीकृत कराया है। फिलहाल, 15 दिन का समय दिया गया है कि वो खुद से अवैध निर्माण तोड़ दें. ऐसा न होने पर आरडीए बुलडोजर से ध्वस्त करायेगा। रामपुर यूनिवर्सिटी पहले भी विवादों में रहा है। इसकी स्थापना साल 2006 में हुई थी।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad