Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

विष्णुदत्त ओझा की पुण्यतिथि पर 165 लोगों ने किया रक्तदान

विष्णुदत्त ओझा की पुण्यतिथि पर 165 लोगों ने किया रक्तदान
बस्ती, 25 जुलाई।
जन सरोकारों के प्रति समर्पित विष्णुदत्त ओझा के 15 वीं पुण्य तिथि पर शनिवार को आचार्य रामचन्द्र शुक्ल पुस्तकालय एवं वाचनालय टाउन क्लब के परिसर में रक्तदान शिविर ‘रक्तदान एक सामाजिक जिम्मेदारी’ विषयक संगोष्ठी और सहभोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 165 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।


यह जानकारी देते हुये विष्णुदत्त ओझा रक्तदान एवं जन सेवा समिति के संयोजक नन्दीश्वर दत्त ओझा ने बताया कि आस्था के बीच 166 लोगों द्वारा रक्तदान के साथ ही स्वर्गीय विष्णुदत्त ओझा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये स्मृतियां को साझा किया गया। रक्तदान शिविर के दौरान भावुक विष्णुदत्त ओझा रक्तदान एवं जन सेवा समिति के संयोजक नन्दीश्वर दत्त ओझा ने कहा कि आज स्वर्गीय विष्णुदत्त ओझा का भौतिक शरीर हमारे बीच नहीं है किन्तु उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।  गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला प्रधान आर्य समाज ओमप्रकाश आर्य, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, सुशील सिंह, गोपेश्वर त्रिपाठी, दयाशंकर मिश्र, अनुराग शुक्ल आदि ने कहा कि रक्तदान केवल एक चिकित्कसीय आवश्यकता नहीं, यह मानवता के प्रति सभी स्वस्थ नागरिकों का नैतिक और सामाजिक उत्तरदायित्व है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad