Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट ने सीएम को भेजा ज्ञापन, 25 सूत्रीय मांगों के निस्तारण की मांग

माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट ने
सीएम को भेजा ज्ञापन, 25 सूत्रीय मांगों के निस्तारण की मांग

बस्ती, 30 जुलाई। माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के आह्वान पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर शिक्षकों से संबंधित लंबित पच्चीस सूत्रीय मांगों के निस्तारण के लिए शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया। धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सह जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुशवाहा को दिया गया। धरने में अवलोक कुमार, नीरज वर्मा, जयराम, फूलचंद, विजय, मोहम्मद उमर, दरवेश सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे। 




ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाली, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकरण, सेवा सुरक्षा बहाली, वित्त विहिन शिक्षकों की सेवा नियमावली, मदरसा शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मुख्यमंत्री कैशलेश चिकित्सा सहायता प्रदान करने, प्रधानाचार्य भर्ती की लिखित परीक्षा तथा विगत महीने में हुई राजकीय प्रवक्ता भर्ती परीक्षा का अवशेष बकाया शिक्षकों को शीघ्र भुगतान से संबंधित मुद्दे शामिल रहें। धरने को प्रदेश कोषाध्यक्ष बिजेन्द्र कुमार, प्रदेश मंत्री धु्रव नारायण चौधरी, अटेवा के मंडलीय महामंत्री दीपक सिंह प्रेमी, जिला संयोजक अटेवा तौआब अली, जिलाध्यक्ष एकजुट अजय वर्मा, महामंत्री एकजुट डा. सत्यप्रकाश मौर्य, विरेन्द्र वरुण, राकेश सिंह, बाबूराम, शिवमूर्ति चतुर्वेदी सहित अनेकों पदाधिकारियों, शिक्षकों ने संबोधित किया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad