Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

चकबंदी अधिकारियों से परेशान युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर किया सुसाइड

चकबंदी अधिकारियों से परेशान
युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर किया सुसाइड
बस्ती, 30 जुलाई।
छावनी थाना क्षेत्र के अमोढ़ा कस्बे में निजी क्लीनिक चलाने वाले गणेश श्रीवास्तव (29) पुत्र पवन श्रीवास्तव ने मंगलवार देर शाम अपनी दुकान में जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में परिजनों की ओर से एक सुसाइड नोट भी पुलिस को सौंपा गया है, जिसमें चकबंदी विभाग पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।


सीओ स्वर्धिमा सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुये बताया कि थाना क्षेत्र के कुंआगांव निवासी गणेश श्रीवास्तव अमोढ़ा कस्बे में निजी तौर पर मरीजों का उपचार करते थे। बताया जाता है कि मंगलवार शाम उन्होंने अपनी दुकान के भीतर जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर का असर होने पर उन्हें कई बार उल्टियां हुईं। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि चकबंदी के दौरान उनकी जमीन कई हिस्सों में बांट दिए जाने से गणेश मानसिक रूप से परेशान थे। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad