Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कांग्रेस नेता ने सड़क हादसे मे खोया इकलौता बेटा, कलेजे पर पत्थर रखकर किया अंतिम संस्कार

कांग्रेस नेता ने सड़क हादसे मे खोया इकलौता बेटा,
कलेजे पर पत्थर रखकर किया अंतिम संस्कार

बस्ती, 30 जुलाई। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ के इकलौते सुपुत्र शिवांश पाण्डेय (25) की मार्ग दुर्घटना मे मौत से पार्टी व उनके शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है। घटना बेधवार की रात करीब 12 बजे बस्ती अयोध्या मार्ग पर गोटवा के निकट बसहवा के निकट हुई। शिवांश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही कागं्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का उनके आवास पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो हृदय विरादक दृश्य देखने को मिला। हर कोई घटना से अवाक था। कलेजे पर पत्थर रखकर पिता ने अंकित संस्कार किया। ज्ञानेन्द्र पाण्डेय के पिकौरा बक्श स्थित आवास पर काफी भीड़ जमा थी। 


दलीय प्रतिबद्धतायें हाशिये पर थीं। हर दल के लोग शोकाकुल परिजनों को ढाढ़ बधाने पहुंचे। मूडघाट पर शिवांश का अंकित संस्कार किया गया। शिवांश दिल्ली रहकर कोई जॉब करते थे, लेकिन 20 दिन से घर आये हुये थे ओर अब यहीं कुछ करने की योजना बना रहे थे। उक्त घटना पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों मे अंबिका सिंह, प्रशांत पांडे, देवेंद्र श्रीवास्तव, जय करण वर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवकानंद मिश्रा, अंकुर वर्मा, अशोक श्रीवास्तव, हरीश सिंह, रंजीत श्रीवास्तव, बबलू पांडे, 


विष्णु चौधरी, यार मोहम्मद, रफी खान, शौकत अली नन्हू, कौशल त्रिपाठी, डाक्टर एलके पाण्डेय, सुरेंद्र मिश्रा, गंगा मिश्रा, गिरजा पांडे, गुणधर गुप्ता, डॉक्टर वाहिद अली सिद्दीकी, अलीम अख्तर, राकेश मणि त्रिपाठी, कैलाश मोहन श्रीवास्तव, सुनील पांडे, रामभवन शुक्ला, देवानंद पांडे, पवन तिवारी, फिरोज खान, संजीव त्रिपाठी, गुड्डू सोनकर, डॉक्टर मारूफ, अतीउल्लाह सिद्दीकी, रामप्रीत, केके गोयल, निशांत श्रीवास्तव, सरवर अंसारी, राम बहादुर सिंह, राज कपूर, अजय सिंह, अनूप मिश्रा, डीएन शास्त्री, डॉक्टर शीला शर्मा, लक्ष्मी यादव, परवेज अहमद, परवेज अहमद, तप्पे बाबा सहित तमाम लोग शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad