Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

स्पा सेन्टरों की आड़ मे देह व्यापार का खुलासा, 28 महिलाओं का रेस्क्यू, 15 पुरूष हिरासत मे

स्पा सेन्टरों की आड़ मे देह व्यापार का
खुलासा, 28 महिलाओं का रेस्क्यू, 15 पुरूष हिरासत मे

गौतमबुद्ध नगर (ओपी श्रीवास्तव)
कमिश्नरेट पुलिस ने चार स्पा सेंटरों पर छापा मारकर शनिवार को 28 महिलाओं का रेस्क्यू कर 15 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। अब जांच टीम मानव तस्करी और देह व्यापार से जुड़े नेटवर्क खंगाल रही है। मामला  ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 इलाके का है। यह कार्रवाई एक समाजसेवी संस्था की शिकायत के बाद शनिवार को हुई। 


छापेमारी के दौरान स्पा केन्द्रों से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। डीसीपी महिला सुरक्षा ने कहा कि जांच में जो तथ्य सामने आए हैं उनके आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए युवकों में कुछ को ग्राहक और कुछ को स्पा कर्मी बताया जा रहा है। शनिवार देर शाम एसीपी प्रशाली गंगवार के नेतृत्व में एएचटीयू की टीम और पुलिस बल साइट-4 के पास मौजूद एक इमारत पर पहुंचे। इस इमारत की ग्राउंड फ्लोर पर कई स्पा सेंटर संचालित थे। वहां काफी आबादी दिखाई दे रही थी और लोग हलचल में थे। 


टीम को आते देख स्पा सेंटर के आस-पास खड़े कई लोग अचानक वहां से खिसकते नजर आए। टीम ने बिल्डिंग में चल रहे स्पा सेंटरों के मालिकों के दस्तावेज चेक किए और पूछताछ की। पकड़ी गई युवतियां किसी ठोस कारण से वहां मौजूद होने की सफाई पेश नहीं कर सकीं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुलिस को खबर मिली थी कि स्पा सेंटरों में मसाज के बहाने युवतियों से देह व्यापार करवाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, रेस्क्यू हुई सभी महिलाओं को मेडिकल जांच और जरूरी काउंसलिंग के लिए भेजा गया है। उन्हें फिलहाल एक सुरक्षित स्थान पर रखा गया है ताकि वे मानसिक तौर पर आराम पा सकें।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad