लखनऊ मे चार की साल की
मासूम संग रेप, स्कूल वैन चालक गिरफ्तार
लखनऊ, उ.प्र.। तालकटोरा के आलमनगर इलाके में नर्सरी कक्षा मे पढ़ने वाली 4 साल की बच्ची संग स्कून वैन के चालक ने रेप किया। मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आने के बाद राजधानी मे हंगामा मचा हुआ है। पीड़ित पिता की तहरीर पर तालकटोरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, रेप का प्रयास और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक गिरिश मिश्रा को शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित पिता के मुताबिक, उनकी चार साल की बेटी क्षेत्र के ही एक प्ले स्कूल में नर्सरी की छात्रा है। वह रोजाना सपना कॉलोनी निवासी वैन चालक गिरिश मिश्रा की गाड़ी से स्कूल आती-जाती थी। बीते शुक्रवार को जब बच्ची स्कूल पहुंची, तो चालक गिरिश मिश्रा ने सुनसान जगह देखकर मासूम के साथ घिनौनी हरकत की। घर लौटने पर डरी-सहमी बच्ची ने पूरी बात अपनी नानी को बताई।
नानी की जानकारी पर पिता ने पहले बच्ची की डॉक्टरी जांच कराई, जिसमें पुष्टि होने के बाद परिवार सीधे थाने पहुंचा। थाना प्रभारी कुलदीप दुबे ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई थी। वारदात के बाद से ही आरोपी चालक फरार चल रहा था। पुलिस टीमों ने शनिवार देर रात उसे दबोच लिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं, इस खौफनाक वारदात के बाद बच्ची डरी सहमी है।












Post a Comment
0 Comments