Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दारू पीकर पार्टी से निकले फाइनेंस कम्पनी के अधिकारी की लाश नहर मे मिली

दारू पीकर पार्टी से निकले फाइनेंस
कम्पनी के अधिकारी की लाश नहर मे मिली

यूपी डेस्कः
दारू पार्टी के बाद लापता निजी फाइनेंस Co. के अधिकारी का शव 18 घंटे बाद नहर से बरामद हुआ। मामला बाराबंकी जिले का है। सूचना के बाद पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगा कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस और फॉरेंसिंक टीम वारदात स्थल पर मिले जूते, फोन की लीड सहित अन्य सामान बरामद करने के बाद पड़ताल में जुटी है।


जानकारी के मुताबिक, सफदरगंज थाना क्षेत्र के अंबौर गांव निवासी अजय बाजपेई (40) लखनऊ के कुकरैल बंधे के निकट स्थित डीएसआर फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे। वे कंपनी संचालक सुनील सचान के साथ फाइनेंस किए गए वाहनों के रजिस्ट्रेशन समेत अन्य कार्य देखते थे। शुक्रवार रात करीब नौ बजे अजय की परिवार से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। उन्होंने बताया था कि वह बाराबंकी में हैं और कुछ देर में घर पहुंच जाएंगे। इसके बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। 


अजय के घर न आने पर परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस जांच में पता चला कि सोनू वर्मा नाम के शख्स ने घर में बेटी के जन्म होने पर जैदपुर थाना क्षेत्र में शहर के लखपेड़ाबाग निवासी विनय प्रताप सिंह ने ग्रांड विला ( रिजॉर्ट) में पार्टी बुक की थी, जिसमें अजय बाजपेई भी मौजूद थे। रिजॉर्ट के सीसीटीवी फुटेज में करीब शुक्रवार करीब 9 बजे अजय लड़खड़ाते हुए वहां से निकलते दिखाई पड़े हैं। बताया जा रहा कि अजय डीजे पार्टी के दौरान 500 रुपये के नोट भी उड़ाए थे। 


विनय प्रताप का कहना है कि पार्टी समाप्त होने के बाद अजय वहां से अकेले निकल गए थे। शनिवार सुबह नहर किनारे अजय का एक जूता और मोबाइल फोन की चार्जिंग लीड मिली। करीब 18 घंटे बाद सिंचाई विभाग से नहर का पानी बंद कराए जाने के बाद शनिवार देर रात उनका शव घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर प्रतापगंज रजबहा में बंकुइयां झाल से बरामद हुआ। परिवार के लोगों ने हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।



Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad