Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पुलिस भी तैयार, पब्लिक भी, एथेनाल फैक्ट्री का विरोध कल

पुलिस भी तैयार, पब्लिक भी, एथेनाल फैक्ट्री का विरोध कल
बस्ती, 13 जुलाई।
दसिया मे निर्माणाधीन एथेनाल कम्पनी का विरोध थमने का नाम नही ले रहा है। 14 जुलाई को दसिया मे विरोध को निर्णायक बनाने के लिये स्थानीय किसान, वामदलों समेत अन्य राजनीतिक दल कमर कसकर तैयार हैं। दूसरी ओर विरोध को बेअसर बनाने के लिये जिला प्रशासन ने भी तैयारी कर ली है। 


एएसपी श्यामकांत की अगुवाई मे रूधौली पुलिस ने पैदल मार्च कर नागरिकों को न केवल सुरक्षा का अहसास कराया बल्कि यह भी संदेश दिया कि जनपद मे धारा 163 लागू कर दी गई है। इसका उल्लंघन करने पर पुलिस सख्ती से निपटेगी। अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी भानपुर, उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी कलवारी, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रभारी निरीक्षक रूधौली, प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया, थानाध्यक्ष गौर, थानाध्यक्ष सोनहा, थानाध्यक्ष नगर, मय प्रशासनिक एवं पुलिस बल पैदल मार्च किया गया। आमजन से अपील की गई की दिए गए निर्देशों का पालन करें जिससे क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।



Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad