Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

50 हजार रुपये घूस लेते हुए जीएसटी कमिश्नर अंबिका सिंह गिरफ्तार

50 हजार रुपये घूस लेते हुए जीएसटी कमिश्नर अंबिका सिंह गिरफ्तार 
उ.प्र. डेस्क।
यूपी विजिलेंस की वाराणसी टीम ने बुधवार को 50 हजार रुपये घूस लेते हुए जीएसटी की उपायुक्त अंबिका को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने बुधवार शाम चेतगंज स्थित एक रेस्टोरेंट के पास 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए उन्हे रंगेहाथ गिरफ्तार किया। जीएसटी कमिश्नर केखिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। 


आरोप है कि उन्होंने एक उद्यमी की जीएसटी संबंधी फाइल पास करने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस ने अंबिका सिंह से कोतवाली स्थित महिला थाने में पूछताछ की। इस दौरान चेतगंज में गिरफ्तारी के समय वह विजिलेंस की महिला दरोगा से उलझ गईं, लेकिन पुलिसकर्मियों की सख्ती के आगे उनकी एक नही चली। अंबिका सिंह फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र की निवासी हैं। 



यूपी विजिलंस की वाराणसी सेक्टर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा लखरांव निवासी तथा ब्लैक स्मिथ इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अजय कुमार मौर्य ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, उनकी कंपनी के फरवरी 2023 के रिटर्न और राज्य जीएसटी के आकलन से संबंधित फाइल के निस्तारण के लिए सेक्टर-6 की डिप्टी कमिश्नर अंबिका सिंह 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रही थीं। 


शिकायतकर्ता का आरोप था कि फाइल सही होने के बावजूद उसमें अनावश्यक खामियां निकाली जा रही थीं। विजिलेंस की गोपनीय जांच मे शिकायत पुष्ट पाई गई। इसके बाद टीम ने जाल बिछाया। बुधवार शाम चेतगंज स्थित दादा रेस्टोरेंट के पास जैसे ही अंबिका सिंह ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये वाला लिफाफा लिया, पहले से मौजूद महिला पुलिसकर्मियों और विजिलेंस टीम ने उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान उन्होंने शोर मचाया और महिला पुलिसकर्मियों से उलझने का भी प्रयास किया। लेकिन पुजिसकर्मियों की सख्ती के आगे शांत हो गईं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad