Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

होटल मे चल रहे सेक्स अड्डे का पुलिस ने किया खुलासा, 5 युवती समेत 9 गिरफ्तार

होटल मे चल रहे सेक्स अड्डे का
पुलिस ने किया खुलासा, 5 युवती समेत 9 गिरफ्तार

यूपी डेस्कः
वाराणसी मे सिगरा थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में रविवार शाम को पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए 5 युवतियों, 2 ग्राहकों तथा होटल के 2 संचालकों सहित कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अनैतिक व्यापार की गुप्त सूचना पर सिगरा थाना पुलिस ने मलदहिया स्थित एक होटल में छापा मारा। 


कार्रवाई के दौरान पश्चिम बंगाल निवासी 4 युवतियों समेत कुल 5 युवतियों, 2 ग्राहकों तथा होटल के 2 संचालकों को गिरफ्तार किया गया। मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार अधिकांश युवतियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली बताई जा रही हैं। इस प्रकार के मामलों में पूर्व में भी पश्चिम बंगाल की युवतियों की संलिप्तता सामने आ चुकी है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के आधार पर इस कथित गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जाएगी। मामले में संबंधित धाराओं के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है। फोटो प्रतीकात्मक

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad