Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती के बोदवल गांव मे दो बच्चों की डूबने से मौत, मचा कोहराम

बस्ती के बोदवल गांव मे दो बच्चों की डूबने से मौत, मचा कोहराम
बस्ती, 13 जुलाई।
मुंडेरवा थाना क्षेत्र मे बोदवल गांव के तालाब में नहाने गए दो बालकों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों के शव तालाब से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह घटना रविवार शाम करीब 4ः30 बजे की है। 


बच्चों की पहचान बोदवल गांव के निवासी अनुज (8) पुत्र हरिगोबिंद और गणेश (9) पुत्र गोपाल के रूप मे हुई। ये दोनो अपने पड़ोसी युवराज (6) पुत्र अमृत कन्नौजिया के साथ गांव के तालाब में नहाने गए थे। नहाते समय अचानक अनुज और गणेश गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उनके साथ मौजूद युवराज डरकर बिना किसी को बताए घर लौट आया। 



लेकिन दोनों बच्चे घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। युवराज से पूछताछ करने पर उसने बताया कि दोनों तालाब में डूब गए हैं। इसके बाद परिजनों ने तत्काल डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। रात करीब 10.45 बजे मुंडेरवा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से तालाब में तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके बाद देर रात करीब 2 बजे दोनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए। यह घटना रविवार शाम करीब 4ः30 बजे की है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad