Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पत्नी को मायके से बुलाने के लिये हाईवोल्टेज ड्रामा, टॉवर पर चढ़ा पति

पत्नी को मायके से बुलाने के
लिये हाईवोल्टेज ड्रामा, टॉवर पर चढ़ा पति

यूपी डेस्कः
टॉवर पर चढ़कर अपनी बातें मनवाने का एक नया ट्रेंड चल पड़ा है। ताजा मामला बदायूं के इस्लामनगर का है। यहां एक युवक बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। आरोप है कि पत्नी उसे छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई है। वह पत्नी को बुलाने की मांग कर रहा था। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से उसे नीचे उतारा गया। पुलिस के मुताबिक दीपक की शादी 6 साल पहले हुई है। उसकी पत्नी का बिसौली के गांव गुलड़िया निवासी युवक से प्रेम संबंध है। 


आरोप है कि है कि पत्नी बार-बार अपने प्रेमी के साथ चली जाती है। दीपक ने पत्नी को वापस बुलाने के लिए थाना पुलिस और एसएसपी से भी शिकायत की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस के अनुसार, उन्होंने कई बार समझौते का प्रयास किया। लेकिन महिला फिर अपने प्रेमी के पास लौट जाती है। सूचना पर इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह और नगर पालिका बिसौली के अधिशासी अधिकारी रवि यादव भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए युवक को टंकी से नीचे उतारा। 



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad