Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रेमी के 5 घण्टे बाद नाबालिग प्रेमिका ने भी उठाया आत्मघाती कदम

प्रेमी के 5 घण्टे बाद नाबालिग प्रेमिका ने भी उठाया आत्मघाती कदम
यूपी डेस्कः
बाराबंकी में प्रेम का दर्दनाक अंत हुआ है। यहां मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय छोटू गौतम का पास की एक एक नाबालिग लड़की से एक साल से प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाह रहे थे। अलग-अलग जाति होने के कारण परिवार तैयार नहीं था, दोनों मौका देख कर मुंबई भागे पर स्टेशन से दोनों को परिजन मान मनौव्वल कर वापस घर ले आए। 


इसके बाद दोनों ने अलग-अलग फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह छोटू घर में नहीं मिला तो घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की। सुबह करीब 7 बजे एक ग्रामीण ने गांव से करीब 500 मीटर दूर खेत में बेर के पेड़ से उसका शव रस्सी के सहारे लटका देखा। शव मिलने की सूचना पर घर वालों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लालपुर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव उतरवाया और पंचायतनामा बनाकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक की मौत की खबर उसकी प्रेमिका तक पहुंची। प्रेमी की मौत के 5 घंटे बाद लड़की ने भी सुबह 11.30 बजे अपने घर पर दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने लड़की के शव को भी पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad