Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दो बच्चों को गोद मे लेकर ट्रेन के आगे कूदी महिला

दो बच्चों को गोद मे लेकर ट्रेन के आगे कूदी महिला
यूपी डेस्कः
ललितपुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जाखलौन थाना क्षेत्र में धौर्रा रेलवे स्टेशन के नजदीक सोमवार को एक महिला अपने दो बच्चों को लेकर ट्रेन के आगे कूद गई। सभी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। घटना सुबह करीब साढ़े 8 बजे की है।


ललितपुर सदर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजय कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे जाखलौन थाना क्षेत्र के धौर्रा रेलवे स्टेशन के नजदीक एक महिला और उसकी बेटी व बेटे की अज्ञात ट्रेन से कटकर मौत हो गई है, जिनकी पहचान दीपा यादव (35), उसकी बेटी शिवांगी (पांच) और बेटे कृष (दो) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ ने बताया कि महिला अपने तीन बच्चों और अपने पति विक्की यादव के साथ मायके धौर्रा गांव में रह रही थी। उसका पति शराब पीने का आदी है। अभी यह तय नहीं हो पाया कि महिला ने बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है या यह हादसा है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad