Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष बने पंकज निषाद

विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष बने पंकज निषाद
बस्ती, 23 जुलाई।
विकासशील इंसान पार्टी की आवश्यक बैठक प्रेस क्लब सभागार मे जिलाध्यक्ष पंकज निषाद की अध्यक्षता मे हुई। इस दौरान पार्टी प्रमुख एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश साहनी के निर्देश पर जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया और नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला प्रभारी जसपाल निषाद के द्वारा शपथ दिलाई गई।


पंकज निषाद ने जिलाध्यक्ष, दीप निषाद ने जिला प्रधान महासचिव, दयाराम निषाद ने जिला उपाध्यक्ष, रामकेवल निषाद ने जिला महासचिव, करन निषाद ने जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, माधुरी निषाद ने महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष तथा सोनू निषाद ने हरैया ब्लाक अध्यक्ष के रूप मे शपथ लिया। जिला प्रभारी जसपाल निषाद ने कहा सभी को एकजुटता के साथ पूरे मनोयोग से कार्य करना है। जन जन तक पहुंच बनाकर उनसे संवाद कर पार्टी के उद्दश्यों को साझा करना है। 


एकजुटता और सक्रियता ही हमे राजनीतिक पहचान और मुकाम दिलायेगी। पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि वे पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने मे कोई कसर नही छोड़ेंगे। इस अवसर पर रविंत निषाद, आरडी निषाद, राहुल निषाद, मनीष निषाद, अंबिका निषाद, रामसागर निषाद, मंगल निषाद, रामअचल निषाद, रामयज्ञ निषाद, खुशबू निषाद, संगीता निषाद, ममता निषाद आदि मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad