8 माह की गर्भवती पत्नी पर
हंसिये से हमला कर पति ने उतारा मौत के घाट
यूपी डेस्कः महोबा जिले में शनिवार रात एक व्यक्ति ने पत्नी से विवाद के दौरान धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वह 8 माह की गर्भवती थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया। कुलपहाड़ क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे पनवाड़ी थाना क्षेत्र के बिजरारी गांव निवासी हनीफ ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी मनीषा मंसूरी (27) की मौत हो गई है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि महिला के सिर और गर्दन पर धारदार हथियार से किए गए वार के निशान थे। अधिकारी ने बताया कि इस पर हनीफ से पूछताछ की गई, लेकिन वह बार-बार अपने बयान बदलता रहा। हनीफ और मनीषा के पांच वर्षीय बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने शराब के नशे में उसकी मां पर हंसिया से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारी के अनुसार, बच्चे के बयान के बाद हनीफ ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कानूनी कार्रवाई मे जुटी है।












Post a Comment
0 Comments