तीन बाइकों की भिड़न्त मे एक युवक की मौत, दो गंभीर
बस्ती, 27 जुलाई। हर्रैया थाना क्षेत्र में रविवार रात महूघाट, विशेरगंज मार्ग पर तीन तेज रफ्तार मोटरसाइकिलें आपस मे भिड़ गईं। इस घटना मे पहितिया पूरे हसन निवासी सालिकराम पुत्र रामदेव को अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने जांचोपरान्त मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हर्रैया थाना क्षेत्र के महूघाट विशेरगंज मार्ग पर बेलाडे शुक्ल गांव के समीप रविवार रात करीब 8ः50 बजे तीन मोटरसाइकिलें आपस मे भिड़ गई। दुर्घटना में भानू प्रताप शुक्ल और लालजी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। सूचना मिलते ही हर्रैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तीन बाइकों की भिड़न्त मे एक युवक की मौत, दो गंभीर
July 26, 2026
0
Tags












Post a Comment
0 Comments