Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

राज्य कर्मचारी महासंघ ने शोकसभा कर साथियों के निधन पर दी श्रद्धांजलि

राज्य कर्मचारी महासंघ ने
शोकसभा कर साथियों के निधन पर दी श्रद्धांजलि

बस्ती, 02 जुलाई। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की बस्ती शाखा की ओर से एक शोक सभा आयोजित कर कर्मचारियों के आकस्मिक निधन पर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष महेन्द्र चौहान की अध्यक्षता मे महिला अस्पताल स्थित शिविर कार्यालय मे आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे जनपद शाखा के कर्मचारी व पदाधिकारी उपस्थित हुये। 


महेन्द्र चौहान ने कहा वर्षों से अपने साथ कार्य करने वाला कोई साथी अपने बीच से अचानक चला जाता है तो उसकी कमी अखरती है और उसकी सारी अच्छाइयां मानस पटल पर बार बार अंकित होती रहती हैं। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ एक परिवार है और किसी साथी के चले जाने पर शोकाकुल होना स्वाभाविक है। उन्होने श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरान्त कहा कि संगठन शोकाकुल परिजनों के साथ खड़ा है। 


महामंत्री शिवशंकर कुमार ने कहा कि साथ कार्य करने वालों से लगाव हो जाता है और उनका जाना आहत करता है। आपको बता दें पंचायती राज विभाग मे सेवायें दे रहे चन्द्रिका, मेवालाल, वंशबहादुर एवं हजारी लाल की पत्नी का गत दिनों आकस्मिक निधन हो गया था। श्रद्धांजलि सभा मे सिंचाई संघ के संरक्षक रामस्वारथ चौधरी, अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, परशुराम त्रिपाठी, मनोज श्रीवास्तव, तुलसीराम, विशंभर शर्मा, चन्द्रप्रकाश पाण्डेय, बबिता मिश्रा, रमजान अली, चन्द्रकली, शैलेन्द्र राज, अनीस अहमद आदि उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad