Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मुण्डेरवां मे तैनात सिपाही की सड़क हादसे मे मौत

मुण्डेरवां मे तैनात सिपाही की सड़क हादसे मे मौत
बस्ती, 03 जुलाई।
शुक्रवार सुबह टीईटी परीक्षा की डियूटी करके बाइक से आ रहे मुंडेरवा थाने में तैनात मुख्य आरक्षी राजेन्द्र यादव मार्ग दुर्घटना के शिकार हो गये। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के करही गांव के पास बेकाबू कार ने उनकी बाइक मे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजेन्द्र यादव सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। 


सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचे। घायल अवस्था मे आरक्षी को जिला अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ पुरानी बस्ती शशांक शेखर राय ने बताया कि आरोपित चालक को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। दिवंगत राजेंद्र यादव गोरखपुर जिले के सहजनवा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर माफी गांव के रहने वाले थे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad