मुण्डेरवां रेलवे ट्रैक पर मिली
अंजान व्यक्ति की लाश, पहचान कराने मे जुटा आरपीएफ
मुण्डेरवां, बस्ती। थाना के मंझरिया रेलवे क्रासिंग के पास दून एक्सप्रेस की चपेट मे आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आरपीएफ मौके पर पहुंची, लाश को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रेन आने से ठीक पहले युवक सुबह लगभग 6.30 बजे स्वयं ट्रैक पर लेट गया और दून एक्सप्रेस के नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।
मृतक के पास से कोई ऐसा दस्तावेज या पहचान पत्र नही मिला जिससे उसकी पहचान की जा सके। पुलिस और आरपीएफ की टीम गुमशीदगी के रिकार्ड भी खंगाल रही है। फिलहाल लोगों का कहना है कि युवक निकट कहीं का रहने वाला नही है।








Post a Comment
0 Comments