Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

साइकिल से गिरने पर लगी गंभीर चोट, मौत



साइकिल से गिरने पर लगी गंभीर चोट, मौत
बस्ती, 03 जुलाई।
वॉल्टरगंज थाना क्षेत्र के महादेवा निवासी पारसनाथ (42) पुत्र इंद्रराज बृहस्पतिवार को साइकिल से केसवारा से पलाने जाते समय अचानक गश खाकर गिर पड़े। इस घटना मे उनके सिर में पीछे गंभीर चोट लग गई। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे वहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पारसनाथ की मौत से पत्नी ऊषा देवी, बेटा आकाश, बेटी शीतल, कोमल का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad