Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सभी मागें मान ली गईं, जंतर मंतर से वापस लौटे रहे प्रोटेस्टर्स

सभी मागें मान ली गईं, जंतर मंतर से वापस लौटे रहे प्रोटेस्टर्स
संवाददाता, दिल्ली एनसीआर (ओपी श्रीवास्तव)
तीन मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रही कॉकरोच जनता पार्टी की सभी मागें मान ली गई हैं। पार्टी के प्रवक्ता एवं केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा की संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस मे इसकी विधिवत घोषणा की गई। इससे पहले कान्स्टीट्यूशनल क्लब मे सभी मागरें पर द्विपक्षीय वार्ता हुई जिसमे सभी मागें मान लेने के बाद सहमति बनीं। शनिवार को आंदोलन खत्म कर दिया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह के साथ प्रवक्ता सौरभ दास, आशुतोष रांका ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया। 


सौरभ दास ने कहा कि जंतर-मंतर मौजूद सभी प्रदर्शनकारी पीसफुली अब अपने घर लौट जाएं। रांका ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में सरकार से 3 बार बातचीत हुई। हमारी तीनों मांगें मान ली गई हैं। इनमें धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, सभी केस वापस लिए जाएं और नीट पीड़ितों को एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए शामिल हैं। इससे पहले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर आते ही जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल है। 


छात्रों ने छात्र एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। राष्ट्रगान गाया। इस दौरान नीट पेपर लीक के बाद जान गंवाने स्टूडेंट्स के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। सीजेपी की अपील पर प्राटेस्टर्स अपने घरों को वापस लौट रहे हैं। धर्मेन्द्र प्रधान ने अपने इस्तीफे मे लिखा है कि जंतर मंतर पर चल रहे धरने का फायदा देशविरोधी ताकतें न उठाने पायें इसलिये इस्तीफा दे रहा हूं।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad