Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सीनियर टीवी एंकर रूबिका लियाकत को जान से मारने की धमकी

सीनियर टीवी एंकर रूबिका लियाकत को जान से मारने की धमकी
गौतमबुद्ध नगर संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)।
नोएडा में रहने वाली चर्चित टीवी एंकर रूबिका लियाकत की जान को खतरा है। विभिन्न टी वी चैनलों में काम कर चुकी रूबिका लियाकत इन दिनों टाइम्स ऑफ इंडिया के चैनल में काम कर रही हैं। रूबिका लियाकत नोएडा के सेक्टर-45 में परिवार के साथ रहती हैं। रूबिका लियाकत के पति नवेद कुरैशी ने रूबिका लियाकत की जान का खतरा की आशंका जताई है। रूबिका लियाकत के पति नवेद कुरैशी की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने इस मामले में F.I.R. दर्ज कर ली है। 


इस संबंध में विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि रुबिका लियाकत ने अपने टीवी चैनल एनबीटी पर अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में आर एस एस से जुड़े लोगों एवं मंदिर के जिम्मेदारों पर जमकर निशाना साधा है। सम्भवतः इसी कारण कुछ हिन्दू वादी लोगों ने नाराज़ हो कर इनको परेशान करने की नीयत से फर्जी काल किया हो। नवेद कुरैशी की तहरीर के आधार पर नोएडा के सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने ठछै की धारा 351(4) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने इस मामले की छानबीन तेज कर दी है। 


रूबिका लियाकत के पति ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी के मोबाइल पर पिछले करीब एक महीने से अलग-अलग अज्ञात नंबरों से लगातार धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। शिकायत में आशंका जताई गई है कि एंकर की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और उनकी लोकेशन तक ट्रैक की जा रही है। शिकायतकर्ता नवेद कुरैशी ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी वर्तमान मे कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस से तत्काल कार्रवाई करते हुए परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और धमकी देने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 


शिकायत के मुताबिक कॉल करने वाले लोग उन्हें जान से मारने, गंभीर परिणाम भुगतने और अन्य आपराधिक धमकियां दे रहे हैं। इन धमकियों के कारण पूरा परिवार भय और मानसिक तनाव के माहौल में जीवन व्यतीत कर रहा है। शिकायत में सबसे गंभीर आरोप यह लगाया गया है कि धमकी देने वाले लोग एंकर रूबिका लियाकत की दैनिक गतिविधियों, उनके आने-जाने और विभिन्न स्थानों पर मौजूदगी से जुड़ी जानकारी भी साझा कर रहे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि इससे यह आशंका पैदा होती है कि या तो उनकी लगातार निगरानी की जा रही है या फिर किसी माध्यम से उनकी लोकेशन ट्रैक की जा रही है। 


यदि जांच में यह तथ्य सही पाया जाता है तो यह व्यक्तिगत सुरक्षा और निजता पर गंभीर हमला होगा।  रूबिका लियाकत एक वरिष्ठ पत्रकार हैं और लंबे समय से देश तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता करती रही हैं। शिकायत में कहा गया है कि लगातार मिल रही धमकियां न केवल उनके जीवन के लिए खतरा हैं बल्कि उनके पेशेवर दायित्वों के निर्वहन में भी बाधा उत्पन्न कर रही हैं। साथ ही पूरे परिवार की सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मांग की है कि धमकी देने वाले मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच कराई जाए। इस संबंध में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि मामले की कई एंगल से जांच पड़ताल की जा रही है और शीघ्र ही परिणाम सामने आ जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad