Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पुलिस लाइन मे चला पौधरोपण अभियान, एसपी ने रोपे पौधे

पुलिस लाइन मे चला पौधरोपण अभियान, एसपी ने रोपे पौधे
बस्ती, 12 जुलाई।
’हरियाली को बढ़ावा देने और परिसर को स्वच्छ बनाने के लिए आज पुलिस लाइन में एक वृहद “वृक्षारोपण महायज्ञ 2026“ एवं “स्वच्छता कार्यक्रम“ का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम क्षेत्राधिकारी लाइन व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बस्ती की अगुवाई में “वामा सारथी“ (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) टीम के सहयोग से संपन्न हुआ। 


जुलाई माह के तहत पुलिस लाइन्स, पीएसी वाहिनियों, थानों और पुलिस आवासीय परिसरों में व्यापक स्तर पर यह अभियान चलाए जा रहे हैं। ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियानः भारत सरकार की ’मिशन लाइफ’ अवधारणा के अंतर्गत पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न प्रकार के छायादार, औषधीय और फलदार पौधों का रोपण किया गया। अधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने इन पौधों की नियमित सिंचाई और सुरक्षा का भी संकल्प लिया। पर्यावरण को प्लास्टिक के खतरों से बचाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। 


सभी पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों को सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार के बच्चों को "Vaama ECO Champs" के रूप में तैयार करने हेतु विशेष शपथ दिलाई गई। बच्चों ने जल संरक्षण, नियमित वृक्षारोपण और दैनिक जीवन में पर्यावरण के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया। इस अभियान को सतत रूप से जारी रखने के लिए पुलिस आवासीय परिसरों के निकट और पार्कों में' Vaama ECO Champs'  शपथ बोर्ड स्थापित किए गए, ताकि बच्चे प्रतिदिन पर्यावरण संरक्षण के अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक रहें। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad