बस्ती मे दो पुलिसकर्मियों के निधन से गमगीन है महकमा
बस्ती, 13 जुलाई। गौर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल 52 वर्षीय अरूण कुमार मिश्र रविवार को सुबह थाना परिसर में स्थित अपने कमरे में मौजूद थे। तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। पुलिसकर्मियों ने इलाज के लिए उन्हें गौर सीएचसी पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सरकारी एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि हेड कांस्टेबल अरुण कुमार मिश्र बहराइच जनपद के ग्राम मिघनगरा, थाना विशेश्वरगंज के रहने वाले थे। वह 1994 बैच में भर्ती हुए थे। उनकी तबीयत पहले से खराब चल रही थी। इसी क्रम मे एक और दुखद खबर सामने आई है। परशुरामपुर थाने पर तैनात आरक्षी राहुल कनौजिया का लम्बी बीमारी के कारण एसजीपीजीआई लखनऊ मे इलाज चल रहा था, जहां उन्होने रविार को उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। थाना प्रभारी विश्वमोहन ने राहुंल कनोजिया के निधन की पुष्टि करते हुये उन्हे व्यवहार कुशल बताया।








Post a Comment
0 Comments