Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पुलिस कमिश्नर के हटते ही दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जबरदस्ती उठाया

पुलिस कमिश्नर के हटते ही
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जबरदस्ती उठाया

दिल्ली, एनसीआर (ओपी श्रीवास्तव) अनुराग कुमार के रूप में दिल्ली पुलिस को नया कमिश्नर मिल गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को लेकर शुक्रवार को बड़ी खबर सामने आ ई दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा को रिटायरमेंट से पहले ही उनके पद से हटा दिया गया है। इसके साथ ही अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पद की जिम्मेदारी मिली है। 


उनकी नियुक्ति से जुड़ा आदेश जारी कर दिया गया है और उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है। जानकारी के अनुसार, सतीश गोलचा का कार्यकाल 2027 में पूरा होने वाला था। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। इस संबंध में गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया। 


गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, एजीएमयूटी कैडर (1994 बैच) के आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानकारी के मुताबिक, अनुराग कुमार 1994 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वह अभी आईबी में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर तैनात थे। एसएचओ की तैनाती मे बदलाव और काकरोच जनता पार्टी के धरने को संभालने मे लापरवाही कमिश्नर को हटाये जाने की वजह बताई जा रही है। photo दाहिने पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad