Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दो थानों का चक्कर लगा रही दुष्कर्म पीड़िता, एक दूसरे पर डाल रहे जिम्मेदारी

दो थानों का चक्कर लगा रही
दुष्कर्म पीड़िता, एक दूसरे पर डाल रहे जिम्मेदारी

बस्ती, 18 जुलाई।
अयोध्या जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र की एक 45 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता घाघरा नदी पार कर बस्ती जनपद के दुबौलिया थाना क्षेत्र के माझा अशोक पुर के पास अपने खेत में परवर तोडने आई थी, उसको अकेला पा कर गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। 


महिला ने आरोपी के खिलाफ महराजगंज और दुबौलिया थाने पर तहरीर दे कर कार्रवाई की मांग की है। दोनों जिले के पुलिस महिला को एक थाने से दूसरे थाने पर दौड़ा रही है। आरोप है कि तेरह जुलाई को गांव के कुछ लोगों के साथ घाघरा नदी नाव से पार कर अशोकपुर माझा में अपने खेत में परवल तोड़ने गई थी। इसी बीच अकेला पाकर गांव के ही एक व्यक्ति ने डरा धमका कर दुष्कर्म किया और शिकायत करने पर नदी में मार कर फेंक देने की धमकी दी। पीड़िता घ्के मुताबिक घर पहुंचने पर अयोध्या जनपद के महराजगंज थाने पर तहरीर दिया। 


पुलिस ने बताया कि घटना स्थल दुबौलिया थाना क्षेत्र में है। इस लिए वहां आप की सुनवाई होगी और मुकदमा दर्ज होगा। चौदह जुलाई को दुबौलिया थाने पर‌ लिखित तहरीर दिया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। घटना के पांच दिन बाद भी महिला दो जिले के थानों का चक्कर लगा रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सवाल ये है कि एफआइर्दआर तो किसी भी थाने मे दर्ज हो सकता है, बाद मे उसे सम्बन्धित थाने मे ट्रांसफर कर दिया जाता है। ऐसे मे अयोध् या की महराजगंज थाने की पुलिस ने एफआईआर क्यों नही लिखा, दूसरी ओर घटनास्थल दुबौलिया थानार्न्तत आता है तो केस रिजस्टर करने मे आनाकानी क्यों ?

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad