Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दिल्ली के जीटीबी अस्पताल मे पंखा गिरने से मरीज की मौत

दिल्ली के जीटीबी अस्पताल मे पंखा गिरने से मरीज की मौत
दिल्ली, एनसीआर (ओपी श्रीवास्तव)
ईस्ट दिल्ली स्थित जीटीबी अस्पताल की इमरजेंसी में शनिवार देर रात मरीज के ऊपर पंखा गिर गया। मरीज और ड्यूटी पर मौजूद नर्सिंग ऑफिसर दोनों घायल हो गए। घटना के कुछ घंटे बाद मरीज की मौत हो गई। जबकि नर्सिंग ऑफिसर की पसलियों में चोट आई है। मृतक के परिजनों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़ा किया है। 


प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 42 वर्षीय मोहम्मद अकबर को शनिवार को मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया था। एक कर्मचारी के मुताबिक, मरीज को हाई ब्लड प्रेशर, एस्पिरेशन निमोनिया समेत कई शिकायतें थीं। मरीज का इलाज वॉर्ड नंबर 27 में चल रहा था। कर्मचारी ने बताया कि शनिवार रात जब मरीज का नर्स द्वारा चेकअप किया जा रहा था, तभी छत से सीलिंग पंखा अचानक मरीज के ऊपर गिर गया जिसमें मरीज और नर्सिंग कर्मचारी को चोट आईं। दोनों का इलाज किया गया। हालांकि, कुछ घंटे के बाद मरीज की मौत हो गई है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad