Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सोसायटी मे खोदे गड्ढे मे डूबकर मासूम की मौत, दोषियों पर कसा शिकंजा

सोसायटी मे खोदे गड्ढे मे डूबकर
मासूम की मौत, दोषियों पर कसा शिकंजा

गौतम बुद्धनगर।
ग्रेटर नोएडा में 6 वर्षीय अव्यान की पानी भरे गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक बच्चा खेल रहा इसी दौरान वह गड्ढे में गिर गया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के दौरान परिवार ने हंगामा खड़ा कर दिया। पिता शिवान ने आरोप लगाया कि यूपी पुलिस उनकी अनुमति के बिना शव शमशान घाट ले गई। 


इसको लेकर परिजनों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। एबीपी न्यूज़ से बातचीत में फूट-फूटकर रोते हुए पिता शिवान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की अपील की. उन्होंने कहा- मुझे सिर्फ इंसाफ चाहिए.  उन्होंने कहा, मेरा बेटा तो सिर्फ खेल रहा था। 10 बाय 10 का पानी से भरा गड्ढा और चारों तरफ दलदल थी. आखिर वो कैसे बचता? मुझे सिर्फ इंसाफ चाहिए। वहीं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार ने लापरवाही स्वीकार की। 


नोएडा सदर एसडीएम अशुतोष गुप्ता ने बताया कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बता दें कि ग्रेटर नोएडा में विकास कार्यों की लापरवाही एक मासूम की जान ले चुकी है. 6 वर्षीय अव्यान के परिवार का दर्द अब गुस्से में बदल गया है। घटना के बाद परिवार ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. इससे पहले भी एक युवक की गड्ढे में गिरने से मौत हुई थी। अब सवाल सिर्फ अव्यान की मौत का नहीं, बल्कि उस भ्रष्ट और जवाबदेही से बचते सिस्टम का है, जिसने एक मासूम की जिंदगी छीन ली। इस मामले मे ठेकेदार सहित तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad