Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जौहर विश्वद्यिालय पर नही चलेगा बुलडोजर, कमिश्नर ने लगाई आदेश पर रोक

जौहर विश्वद्यिालय पर नही चलेगा
बुलडोजर, कमिश्नर ने लगाई आदेश पर रोक
यूपी डेस्कः
मुरादाबाद कमिश्नर ने जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण पर रोक लगा दी है। हाल ही में रामपुर प्राधिकरण ने ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी किया था। जौहर यूनिवर्सिटी कें 40 भवनों में 38 भवन बिना अनुमति के बनाए जाने का आरोप है। इसे खुद से ध्वस्त करने के लिये 15 दिन का समय दिया गया था।


मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने अंतरिम राहत देते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। इस आदेश के बाद फिलहाल जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों पर होने वाली बुलडोजर कार्रवाई टल गई है। रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की पत्नी तजीन फातिमा ने सोमवार को कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव जल्द ही रामपुर पहुंचकर विश्वविद्यालय को ध्वस्त करने के आदेश के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं को संबोधित करेंगे। 


तजीन फातिमा ने रामपुर स्थित अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि सरकार जौहर विश्वविद्यालय को आसानी से अपने नियंत्रण में नहीं ले सकती। विश्वविद्यालय पर बुलडोजर चलाने का आदेश मनमाना, अलोकतांत्रिक और छात्र हित के बिल्कुल खिलाफ है और रामपुर विकास प्राधिकरण की यह कार्रवाई इस विश्वविद्यालय को ’बर्बाद’ करने के लिए की जा रही है। आपको बता दें जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ सभी जिलों में प्रदर्शन और ज्ञापन देने का सिलसिला शुरू हो चुका था। सरकार ने मनमाना किया तो यूपी मे भी जंतर मंतर जैसा प्रोटेस्ट शुरू हो सकता है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad