सोनम वांगचुक ने तोड़ दी भूख हड़ताल,
धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर मंतर पर जारी रहेगा प्रोटेस्ट
नेशनल डेस्कः सोनम वांगचुक ने 26 वें दिन अपनी भूख हड़ताल तोड़ दिया है। सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट जारी रखने की घोषणा की है। उनका कहना है कि ये प्रोटेस्ट धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा। छात्रों के साथ पुलिस द्वारा की गई बर्बरता का हिसाब चाहिये। उन्होने कहा सोनम सर की लाइफ देश के लिये बहुत महत्वपूर्ण है।
उनके भूख हड़ताल खत्म करने पर हमे राहत मिली है। लेकिन हम उनकी सेक्रीफाइस को बेकार नही जाने देंगे। छात्रों ने लाठियां सहीं हैं, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ भी मंजूर नही है। इसके साथ ही एजुकेशन सिस्टम रिफार्म होने तक मूवमेन्ट जारी रहेगा। आपको बता दें सोनम वांगचुक गुरूग्राम के मेंदांता हॉस्पिटल मे भर्ती हैं। प्रधानमंत्री ने वीडियो जारी कर उनसे स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील किया है। इससे पहले केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेन्द्र सिंह ने उनसे हॉस्पिटल मे मुलाकात की थी। वार्ता के बाद सोनम ने अपना अनशन खत्म कर दिया। उन्होने खुद एक वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी है।





Post a Comment
0 Comments