अयोध्या मे प्रापर्टी की हवस मे पति को बॉयफ्रेण्ड से मरवाया
अयोध्या, उ.प्र.। 50 साल के देवेंद्र वर्मा की जवान बीबी ने अपने बॉय़फ्रेण्ड के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। देवेन्द्र की लाश रुदौली कोतवाली क्षेत्र में कूड़ा सादात मार्ग पर मिला था। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। देवेन्द्र की पत्नी शुभांगिनी (27) और उसके ब्वायफ्रेण्ड को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
पुलिस ने हत्या का मोटिव देवेन्द्र की सम्पत्ति हड़पना बताया है। शुभांगिनी ने देवेंद्र को प्रेमजाल में फंसाकर उससे शादी की थी। प्लानिंग के तहत शुभांगिनी ने देवेंद्र को अयोध्या भेजा. विपिन ने मौका देखकर एकांत में हथौड़े से सिर पर प्रहार कर देवेंद्र की हत्या कर दी। पुलिस लाइंस में पत्रकार वार्ता के दौरान एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर व एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी के अनुसार, मृतक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर जमीन अपने नाम कराने की साजिश के तहत कराई थी।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी बरामद कर ली है। रुदौली पुलिस ने अभियान त्रिनेत्र के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से घटना का खुलासा किया। 12 जुलाई को कूड़ा सादात लिंक रोड के किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात शव मिला था। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि होने के बाद शव की पहचान बाराबंकी के असन्द्रा थाना क्षेत्र के पूरे ठोड़ी मजरे पैगम्बरपुर निवासी 48 वर्षीय देवेन्द्र कुमार वर्मा के रूप में हुई।
जांच में सामने आया कि वर्ष 2023 में हुई शादी के बाद से मृतक की पत्नी शुभांगिनी वर्मा का पति की जमीन अपने नाम कराने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान उसका बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र के सराय पुरखू निवासी विपिन वर्मा से प्रेम संबंध हो गया। पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई को शुभांगिनी के कहने पर विपिन देवेन्द्र को अयोध्या घुमाने के बहाने घर से ले गया और रास्ते में हथौड़ी से वार कर उसकी हत्या कर शव झाड़ियों में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी शुभांगिनी वर्मा और विपिन वर्मा को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।








Post a Comment
0 Comments