Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

फर्जी डी.एल. बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

फर्जी डी.एल. बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार
बिजनौर, उ.प्र.।
उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल और आन्ध्र प्रदेश जैसे कई अन्य राज्यो का ड्राइविंग फर्जी लाइसेंस बनाने वाले अभियुक्त इब्राहिम अंसारी पुत्र जाहिद हुसैन को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। इब्राहिम नहटौर थानान्तर्गत फुलसंदा हीरा का रहने वाला है। अभियुक्त के पास से लैपटाप, कूटरचित आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, स्मार्ट फोन, वाईफाई राउटर एवं एक चेकबुक बरामद किया गया है। पुलिस को लम्बे समय से फर्जी डीएल बनाने की शिकायत मिल रही थी। 


बरेली एसटीएफ की टीम ने इस बारे मे गहन जानकारी जुटानी शुरू की तो इब्राहिम का नाम सामने आया। पूछताछ मे इब्राहिम ने बताया कि वह अपने घर पर ही लैपटाप से सरकारी वेबसाइट पर लोगों का लर्निंग लाइसेंस बनाकर देता है जो आगे चलकर परमानेन्ट हो जाता है। 


लाइसेंस अप्लाई करने के दौरान आवेदक को आनलाइन परीक्षा पास करनी पड़ती है, जिसे वह स्वयं करता है। इतना ही नही आवेदक को अपीयर होना पड़ता है जिसमे उसकी फोटो खींची जाती है। इसे भी वह एक ट्रिक का इस्तेमाल कर पूरा कर लेता है। कुल मिलाकर आवेदक के बगैर सामने आये वह डीएल बनाकर जारी कर देता है। पूछताछ मे इब्राहिम ने कबूल किया कि वह इसके बदले एक मोटी रकम लेता है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad