Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन की ओर से सम्मानित किये गये डाक्टर्स, सी.ए.

रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन
की ओर से सम्मानित किये गये डाक्टर्स, सी.ए.
बस्ती, 02 जुलाई। रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन के तत्वावधान में डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव निगम रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब के अध्यक्ष डॉ. डी.के. गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि को बुके तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत करने के साथ हुआ।


मुख्य अतिथि डॉ. राजीव निगम ने अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सक मानव सेवा के सबसे बड़े प्रहरी हैं। वे अपने ज्ञान, समर्पण और संवेदनशीलता से लोगों को नया जीवन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स देश की आर्थिक व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन द्वारा दोनों क्षेत्रों के उत्कृष्ट व्यक्तित्वों का सम्मान किया जाना अत्यंत सराहनीय पहल है, जो समाज में सेवा और उत्कृष्ट कार्यों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देता है।


क्लब के अध्यक्ष डॉ. डी.के. गुप्ता ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि रोटरी का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना ही नहीं, बल्कि समाज के उन लोगों का सम्मान करना भी है, जो अपने कार्यों से दूसरों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं। उन्होंने सभी सम्मानित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को बधाई देते हुए रोटरी क्लब की सेवा गतिविधियों की जानकारी भी साझा की। कार्यक्रम का प्रभावी एवं रोचक संचालन क्लब के सचिव आशीष कुमार श्रीवास्तव ने किया। कोषाध्यक्ष विवेक वर्मा ने असिस्टेंट गवर्नर डॉ. लक्ष्मीकांत पाण्डेय का बुके भेंट कर स्वागत किया। 


चार्टर सेक्रेटरी रोटेरियन हरबंस सिंह एवं रोटेरियन डॉ. के.के. सिंह का स्वागत पूर्व अध्यक्ष आनंद गोयल तथा सचिव विवेक अग्रवाल द्वारा बुके भेंट कर किया गया। इस अवसर पर डॉ. विदुषी दुबे, डॉ. प्रेम प्रकाश दुबे, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. राजेश दुबे, डॉ. प्रमोद, डॉ. अतुल सिंह, डॉ. संजय, डॉ. सुशील, डॉ. अमरजीत गौर सहित अनेक चिकित्सकों को उनकी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के क्षेत्र में अजीत चौधरी, सौरभ पांडे एवं राजेश कुमार गुप्ता सहित अन्य सीए को भी सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हरबंस सिंह, प्रमोद गाड़ियां, सतीश सिंघल, आशीष श्रीवास्तव विवेक वर्मा आदर्श अग्रवाल, डॉ. के.के. सिंह, सतपाल जी, टीटू, विवेक वर्मा, अरुण भानिरामका, राम विनय पांडे, डॉ. एस.के. त्रिपाठी, आनंद गोयल, विवेक अग्रवाल, गौरव तुलस्यान, राजेश कैटर्स, राजन गुप्ता, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, कौशल त्रिपाठी, डॉ. निधि गुप्ता, अंकित रुंगटा, पियूष मोदी, प्रवीण गाड़ियां, मयंक, स्मिता वर्मा एवं स्वप्निल श्रीवास्तव एस.एन. पांडेय, अश्विनी द्विवेदी, आदित्य भारती, सोनू टिंबरेवाल एवं पारुल टिंबरेवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। योग में उत्कृष्ट योगदान के लिए शन्नो दुबे को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में क्लब के कोषाध्यक्ष विवेक वर्मा ने सभी अतिथियों, सम्मानित चिकित्सकों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, मीडिया प्रतिनिधियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad