Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बेटी तब विदा करूंगी जब मां को रास्ते से हटाओगे, सास की बातों में आ गया दामाद, जानिये फिर क्या हुआ

बेटी तब विदा करूंगी जब मां को रास्ते से हटाओगे,
सास की बातों में आ गया दामाद, जानिये फिर क्या हुआ

पी डेस्कः
आगरा में एक कलयुगी बेटे मां के खाने मे जहर मिला दिया। ये सब उसने सास की बातों मे आकर किया। कलियुगी बेटे की करतूत जानकार हर कोई हैरान है। मामला आगरा के थाना पिढ़ौरा क्षेत्र के गांव बरपुरा का है। जानकारी मिली है कि जमीन को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद एक भाई रविंद्र की पत्नी अपनी मां को बुलाकर उसके साथ मायके चली गई। 


पत्नी को वापस लाने के लिए जब वह अपनी ससुराल पहुंचा तो उसकी सास ने उसके सामने ऐसी शर्त रख दी, जिसे सुनकर वह हैरान रह गया। सास ने कहा कि वह अपनी बेटी को ससुराल तभी भेजेगी, जब वह अपनी मां को रास्ते से हटा देगा। सास ने ही उसे खाने मे जहर मिलाने का फार्मूला भी बताया। हालत बिगड़ी तो परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। 


घटना की सूचना मिलते ही पिढ़ौरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसकी सास फूलवती की तलाश लगातार की जा रही है। मामले में एसीपी राजीव रंजन ने बताया कि अपनी मां को खाने में जहर देने का मामला सामने आया है. आरोपी बेटे रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि सास फूलवती की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad